सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कौन हैं द्रौपदी मुर्मू | राष्ट्रपति उम्मीदवार | आदिवासी महिला | द्रौपदी मुर्मू

 




NDA से कोन है आदिवासी महिला नेत्री राष्ट्रपति उम्मीदवार कौन हैं द्रौपदी मुर्मू ?


द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा में हुआ था. वह दिवंगत बिरंची नारायण टुडू की बेटी हैं. मुर्मू की शादी श्याम चरम मुर्मू से हुई थी.

द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में मयूरभंज जिले के कुसुमी ब्लॉक के उपरबेड़ा गांव के एक संथाल आदिवासी परिवार से आती हैं.

उन्होंने 1997 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. द्रौपदी मुर्मू 1997 में ओडिशा के राजरंगपुर जिले में पार्षद चुनी गईं.

1997 में ही मुर्मू बीजेपी की ओडिशा ईकाई की अनुसूचित जनजाति मोर्चा की उपाध्यक्ष भी बनी थीं.

मुर्मू राजनीति में आने से पहले श्री अरविंदो इंटीग्रल एजुकेशन एंड रिसर्च, रायरंगपुर में मानद सहायक शिक्षक और सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक के रूप में काम कर चुकी थीं.

द्रौपदी मुर्मू ने 2002 से 2009 तक और फिर 2013 में मयूरभंज के भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया.

द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में दो बार की बीजेपी विधायक रह चुकी हैं और वह नवीन पटनायक सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थीं. उस समय बीजू जनता दल और बीजेपी के गठबंधन की सरकार ओडिशा में चल रही थी.

ओडिशा विधान सभा ने द्रौपदी मुर्मू को सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए नीलकंठ पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया.

द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा में भाजपा की मयूरभंज जिला इकाई का नेतृत्व किया था और ओडिशा विधानसभा में रायरंगपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था.

वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं. झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने मुर्मू को शपथ दिलाई थी.

द्रौपदी मुर्मू ने जीवन में आई हर बाधा का मुकाबला किया. पति और दो बेटों को खोने के बाद भी उनका संकल्प और मजबूत हुआ है.

द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए काम करने का 20 वर्षों का अनुभव है और वे भाजपा के लिए बड़ा आदिवासी चेहरा हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इंदौर में कौन जीतेगा महापौर का चुनाव ? indore exit poll result | election result indore 2022 |

 इंदौर में कौन जीतेगा महापौर का चुनाव ? indore exit poll | election result indore 2022 | election result indore 2022 इंदौर में कौन जीतेगा महापौर का चुनाव ? indore exit poll Created By SarkariMedia

इंदौर नगर निगम चुनाव ताज़ा अपडेट । Indore Municipal Election Result 2022 Live

 *इंदौर नगर निगम चुनाव ताज़ा अपडेट* वार्ड 33 में भाजपा प्रत्याशी मनोज मिश्रा 576 वोट से आगे ।वार्ड 51 में भाजपा प्रत्याशी 700 वोट से आगे वार्ड 85 में कांग्रेस प्रत्याशी सचिन चौहान 50 वोट से आगे। वार्ड 26 में कांग्रेस के कमलेश पटेरिया 141 मतों से आगे - वार्ड 20,21,22,23 और 36 में कांग्रेस को बढ़त - वार्ड 32 में भाजपा के राजेंद्र राठौर 300 वोट से आगे - वार्ड 38 में भाजपा की ममता जोशी 224 वोट से आगे - वार्ड 23 से भाजपा प्रत्याशी 73  वार्ड 24 से भाजपा 29 मतों से आगे वार्ड 31 में भाजपा के बालमुकुंद सोनी 1200 मतों से आगे - वार्ड 66 से भाजपा की कंचन गिदवानी 900 मतों से आगे। - वार्ड 84 में भाजपा प्रत्याशी गुरजीत कौर 1100 मतों से आगे। - वार्ड 22 में कांग्रेस प्रत्याशी राजू भदौरिया 1100 मतों से आगे। - वार्ड 83 में भाजपा के कमल  लड्‌ढा आगे। - वार्ड 76 से कांग्रेस की सीमा जितेंद्र 200 मतों से आगे। - वार्ड 3 से भाजपा की शिखा दुबे ने कांग्रेस की कविता सुराणा पर बढ़त बनाई। - वार्ड 35 से भाजपा के राकेश सोलंकी आगे। - वार्ड 27 से भाजपा के मुन्नालाल यादव आगे। - वार्ड 69 से भाजपा की मीता राठौर कांग्रेस की शि

Har Ghar Tiranga

  CLICK HERE Con gratulations on pinning  5,00,00,000+  digital flags and bein part g a  of this campaign! AMITABH BACCHAN AMIT SHAH       SONU SOOD SACHIN TENDULKAR RAJNIKANT MANUSHI CHHILLAR DIVYANSH DHWANI BHANUSHALI SALMA  SANDEEP Read Other Articles  CLICK HERE       CLICK HERE      CLICK HERE      CLICK HERE       CLICK HERE CLICK HERE      CLICK HERE       VIEW WEB STORY- CLICK HERE  CLICK HERE